उत्तर प्रदेशबलरामपुर
नहरबालागंज पावर हाउस का दो फीडर खराब, बिजली व्यवस्था हुई चौपट

बलरामपुर। पूरबटोला मोहल्ले में स्थापित नहरबालागंज पावर हाउस का दो फीडर लगभग आठ महीने से खराब पङा हुआ है और दो फीडर पर खलवा उत्तरी, खलवा दक्षिणी, पूरबटोला पूर्वी, पूरबटोला पश्चिमी, रामलीला मैदान, कालीथान, नई बस्ती, मानसपुरी, तुलसीपुर रोड सहित कई मोहल्लों की विद्युत सप्लाई चल रही है जिसकी वजह से दिन भर में पचासों बार बिजली कटौती होती है संबंधित अधिकारियों को बहुत बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन पावर हाउस के हालात में कोई सुधार नहीं हुआ।



