गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

अमौखिकरण व जागरूकता अभियान के साथ मनाया गया राष्ट्रीय ओरल हेल्थ दिवस

पयागपुर, बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय ओरल हेल्थ दिवस जागरूकता अभियान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने की। इस अवसर पर दंत स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु विशेष संदेश दिए गए।
अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए मुंह की स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों को दिन में दो बार फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से ब्रश करने, विशेषकर सुबह और रात में सोने से पहले ब्रश करने की सलाह दी। साथ ही सॉफ्ट ब्रश के उपयोग पर जोर दिया, जिससे मसूड़ों को नुकसान न पहुंचे।
दंत विशेषज्ञ अजय सिंह ने बताया कि ब्रश करने के बाद अल्कोहल-फ्री माउथवॉश का उपयोग करना चाहिए, जिससे बैक्टीरिया कम होते हैं। उन्होंने दांतों के बीच फंसे भोजन कणों को साफ करने के लिए रोजाना फ्लॉसिंग करने की भी सलाह दी। इसके अलावा जीभ को स्क्रैपर से साफ रखने, मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन कम करने तथा प्रत्येक छह माह में नियमित दंत परीक्षण कराने की अपील की।
कार्यक्रम में डॉ. शरद भारती, बीपीएम अनुपम शुक्ल, सुभाष वर्मा, सूरज भान गिरी, हिमांशु मिश्रा, पवन कुमार, अनिल राठौर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
इस दौरान “A Happy Mouth is A Happy Life” थीम के तहत लोगों को मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!