गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजराज्य

महराजगंज : सात पंचायत सहायकों ने लिखित रुप से दिया त्याग पत्र,मचा हड़कंप

ब्लाक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का धीरे धीरे पंचायत सहायक कम डाटा इन्ट्री अपरेटर की पदो से हो रहा है मोहभंग लोग दे रहे इस्तीफा

पवन विश्वकर्मा/दैनिक बुद्ध का संदेश
महराजगंज। उत्तर प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों मे विकास की गति बढाने के लिए वर्तमान सरकार ने पुरे प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों मे पंचायत सहायकों की नियुक्ति मैरिट के आधार पर किया था। पंचायत सहायक पद पर नियुक्ति पाने के लिए अधिकांश ग्राम पंचायतों मे राजनीतिक व पक्ष विपक्ष का मामला भी नियुक्ति के समय बहुत ही जबरदस्त चल रहा था।

लोग उपरोक्त पद को पाने के लिए काफी जद्दोजहद करने के साथ साथ दिनरात लगे हुए थे। जिसमे अधिकांश लोग पढाई के साथ बाहर जाकर कमाई भी कर रहे थे। लोग यह सोच रहे थे।कि पंचायत सहायक पद पर नियुक्त होने के बाद देखा जायेगा। लेकिन वर्तमान सरकार ने पंचायत सहायक अपरेटरो को नियुक्त होने के बाद उन्हें 6000/ प्रतिमाह देने लगी और ग्राम पंचायत मे स्थित पंचायत भवन पर बैठाकर उनसे काम लेना शुरू किया तो लोग धीरे धीरे पंचायत सहायक पदो से लिखित त्याग पत्र देना शुरू कर दिये।नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अराजी महुअवा,पोखरभिन्डा, जिगिनिहवां, नरकटहां ,भगतपुरवा, रतनपुर, पडौली के लोगो ने ब्लाक मुख्यालय पहुचकर लिखित त्याग पत्र दिया।वही जब त्याग पत्र देने वालो से इस्तीफा देने का कारण पूछा गया तो लोगो ने बताया कि हम लोग बाहर रहकर पढाई लिखाई कर रहे है। भविष्य मे और आगे बढना है। इसलिए हम लोग स्वेच्छा से पंचायत सहायक पद से त्याग पत्र दे रहे है।इस सन्दर्भ मे एडिओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद ने बताया कि सभी लोगो का त्याग जिले के उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!