पयागपुर में विभिन्न जगहों पर 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का किया गया आयोजन

पयागपुर। पयागपुर तहसील अंतर्गत बस अड्डा पयागपुर रामालय गेस्ट हाउस, खुटेहना स्थित बनवारी देवी इंटर कॉलेज सहित अनेक स्थानों पर 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी के नेतृत्व में पयागपुर बस अड्डा स्थित रामायण गेस्ट हाउस में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मिलकर योगा किया गया। इसी तरह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में खुटेहना स्थित बनवारी देवी इंटर कॉलेज पहुंचीं प्रमाणित योगाचार्य तृप्ति मिश्रा के द्वारा लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया तथा योग के बारे में लोगों को अच्छी जानकारी मिली द्य मिली जानकारी अनुसार योगाचार्य तृप्ति मिश्रा बोधि स्कूल ऑफ योगा हैदराबाद डाइट एवम न्यूटिशन भी हैं। इस आयोजित किए गए योग शिविर में क्षेत्र के सभी लोग एवं स्कूल के बच्चे भी मौजूद रहे।




