फोटो 13 भव्य कलश यात्रा में जुटी भीड़, आकर्षण का केंद्र रहा झांकी
ब्रम्हज्ञान महायज्ञ लेकर आयोजित हुई कलश यात्रा

डुमरियागंज। नगर पंचायत के वार्ड नं. 6 शिवाजी नगर में स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर बैदौलागढ़ कुट्टी प्रांगण में ब्रम्हज्ञान महायज्ञ के आयोजन को लेकर शुकवार को भव्य कलश यात्रा निकली गईं। ऐतिहासिक कलश यात्रा में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा, भारी संख्या में महिला, पुरुष कलश लेकर यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान निकाली गई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कलशयात्रा व कथा में शामिल होने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुगण सुबह से ही मंदिर आ गए। कलश यात्रा बैदौलागढ़ कुट्टी से बैदौला गांव, बैदौला चौराहा, मंदिर चौराहा, खीरा मंडी होते हुए राप्ती नदी तट पहुंचा। गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए पदयात्रा कर राप्ती नदी तट पर पहुंचे। जहां विधिविधान से पूजन के उपरांत राप्ती नदी का पवित्र जल श्रद्धालुओं द्वारा कलश में भरकर वापस बैदौलागढ़ कुट्टी मंदिर में लाया गया जहां पर कलश की स्थापना की गई और यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में डीजे पर धार्मिक गीतों की ध्वनि से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिर के महंत सेवा दासजी महाराज ने बताया कि बैदौलागढ़ कुट्टी प्रांगण में आठ दिवसीय ब्रम्हज्ञान महायज्ञ का आयोजन दिनांक 21 मार्च से किया गया हैं, जिसमें 25 मार्च को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा और 28 मार्च को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया हैं। उन्होंने सभी सनातन समाज के लोगों से कार्यक्रम में सम्मलित होने का आवाहन किया हैं। इस दौरान डा. सेवक दासजी महाराज, बसंत शर्मा, मनोहर जायसवाल, तुलाराम जायसवाल, वेदराज पासवान, अजय पासवान, रंजीत पासवान, आज्ञाराम पासवान, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, रामधन जायसवाल, सुनील पासवान, दीपू पासवान, विजय पासवान, बलराम साहनी, वीरू आदि मौजूद रहे।




