उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
नेपाल के सांसद ने संसद में सूखा प्रभावितों के मुद्दे पर किया संवाद

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। मित्र राष्ट्र नेपाल के सांसद मंगल प्रसाद गुप्ता के सहयोग से जिला आपदा प्रबन्धन समिति कपिलवस्तु ने समय पर वर्षा न होने के कारण कृष्णानगर नगर पालिका, विजयनगर ग्रामीण नगर पालिका और महाराजगंज नगर पालिका को सूखाग्रस्त घोषित करने का निर्णय लिया है। समिति ने राहत पैकेज की भी मांग की है। आपको बता दें कि नेपाल संसद में सांसद मंगल प्रसाद गुप्ता ने सूखा प्रभावितों के मुद्दे पर संसद को संवाद किया। वहीं सांसद ने सरकार से राहत पैकेज की घोषणा करना और प्राप्त करने की मांग की गई है। इसके अलावा नदी के कटाव के कारण गांव की भूमि को हुए नुकसान के लिए तटबन्ध की लगातार मांग कर रहे हैं। किसानों के लिए उर्वरक की उपलब्धता पर उन्होंने सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है।




