देव दीपावली पर्व पर चेयरमैन उमा अग्रवाल ने गायों को फल व गुड़ खिलाकर लिया आशीर्वाद
चेयरमैन शोहरतगढ़़ उमा अग्रवाल ने गौशाला में गायों को माला पहनकर, चन्दन लगाकर व फल खिलाकर की गायों की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

शोहरतगढ़़/सिद्वार्थनगर। जिले के नगर पंचायत शोहरतगढ़़ चेयरमैन उमा अग्रवाल ने नगर पंचायत शोहरतगढ़़ स्थित गौशाला पर देव दीपावली के अवसर पर गायों की पूजा की गयीं। वहीं चेयरमैनों द्वारा गायों को चन्दन लगाकर, माला पहनाकर व फल खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। चेयरमैन उमा अग्रवाल ने कहा कि हिन्दू धर्म में गाय को गौ माता कहा जाता है और गाय की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। हम सबको मिलकर एक-एक गाय अपने-अपने घर पालना चाहिए और गायों की देख-रेख करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समय में गायों को पालन करना समाज में बहुत कम हो गया है, जिसका मुख्य कारण गाय से पैदा हुआ बछड़ा है। पहले के समय में गाय से उत्पन्न बछड़े से बैल के रूप में खेत की जुताई की जाती थी। अब बैलों से खेत की जुताई न होने के कारण गाय के बछड़े को इधर-उधर छोड़ देते हैं, जो बछड़े एक दूसरे के फसलों को नुकसान करते हैं। बछड़े का कोई उपयोग न होने के कारण लोग गाय को पालने में रुचि नहीं रखते हैं। लेकिन हम सनातनी भाईयो को चाहिए की हर घर में गाय का सेवा किया जायें। गाय में समस्त देवता वास करते है। नगर पंचायत शोहरतगढ़़ गौशालाओं में गायों को पीने के लिए पानी, हरा चारा, पशु आहार, भूसा, पुआल आदि की समुचित व्यवस्था है।




