गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बांसी मंगल बाजार में मां प्लाईवुड एंड हार्डवेयर की दुकान में चोरी

बांसी। मंगलबाजार के निकट धानी रोड पर स्थित एक प्लाई व हार्डवेयर की दुकान में मंगलवार की रात अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखा एक लाख बीस हजार रुपया नगद और सी सी टी वी का बाक्स उठा ले गए हैं । दुकानदार आनन्द किशोर सिंह ने बताया कि मंगल बाजार मे धानी रोड पर मां प्लाई एण्ड हार्डवेयर के नाम से उनकी दुकान हैं। मंगलवार की शाम को वह दुकान बंद कर अपने गांवचले गए। बुधवार की सुबह फोन पर पड़ोसी दुकानदारों ने उन्हें सूचना दिया कि आपकी दुकान का ताला तोड़कर चोरी हुई है। पड़ोसियों की सूचना पर मै तत्काल दुकान पर पहुंचा तो देखा दुकान के शटर का दोनों ताला टूटा हुआ था इसके बाद मैने दुकान में अंदर गया तो देखा कि काउंटर पर कागजात अस्त-व्यस्त था और गल्ले से एक लाख बीस हजार नगद गाय था। यही नहीं चोर सीसीटीवी का बॉक्स भी उठा ले गए है। दुकानदार आनन्द किशोर सिंह ने बताया कि मैने चोरी के घटना की लिखित सूचना कोतवाली में दे दिया है । इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार तिवारी का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!