गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

नसबंदी कराने के बावजूद महिला हुई गर्भवती, महिला ने सीएमओ बहराइच को भेजा शिकायती पत्र

बहराइच। नसबंदी होने के बाद भी महिला हो गई गर्भवती मामला बहराइच जिले के विकासखंड मिहीपुरवा अंतर्गत ग्राम सभा आनंद नगर की निवासी महिला ने चार वर्ष पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी कराई थी.लेकिन नसबंदी के बाद भी महिला गर्भवती हो गई जिस पर.परेशान महिला ने सीएमओ को पत्र भेजकर जांच की मांग किया। मिली जानकारी अनुसार विकास खंड मिहीपुरवा अंतर्गत एक पंचायत आनंद नगर के एक गांव निवासी महिला के दो बेटे और एक बेटी हैं.परिवार पूरा होने पर महिला ने 4 वर्ष पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में लगे शिविर में नसबंदी करवाया था जिस पर महिला का कहना है कि तीन बच्चों के पढ़ाई और अन्य खर्च को देखते हुए उसने नसबंदी करवा ली ; लेकिन नसबंदी सफल नहीं हुआ ; महिला पुनः गर्भवती हो गई है.ऐसे में वह काफी परेशान है। महिला ने सीएमओ डॉ संजय कुमार शर्मा को पत्र भेजकर मामले की जांच करने और मुआवजा की मांग की है वहीं महिला का पति परिवार का खर्च चलाने के लिए दूसरे प्रदेश में काम करता है और महिला काफी गरीब परिवार से आती है। इस मामले में सीएमओ डॉ संजय कुमार शर्मा ने कहा कि जांच कराई जाएगी और शिकायती पत्र मिलने पर सरकार द्वारा प्रदत्त राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!