सिद्धार्थनगर : विलक्षण प्रतिभा के धनी थे डॉ0 प्रफुल्ल चंद राय- डॉ0 योगेंद्र पाल कोहली

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। डॉ0 प्रफुल्ल चंद राय भारत के महान रासायनज्ञ, उद्यमी तथा महान शिक्षक थे। वह एक रसायन शास्त्र के प्रथम भारतीय प्रवक्ता ही नहीं बल्कि उन्होंने इस देश में रसायन उद्योग की नई भी रख डाली। उक्त बातें विज्ञान भारती गोरक्ष प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ0 योगेंद्र पाल कोहली ने कहीं। वह रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में आयोजित डॉ प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। आगे उन्होंने कहा डॉ0 प्रफुल्ल चंद राय विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने देश में रसायन प्रौद्योगिकी के लिए आत्मनिर्भरता का पथ प्रदर्शन कर उद्योग जगत को नए आयाम प्रदान किया। सदा जीवन उच्च विचार के प्रति उनका व्यक्ति सदैव प्रेरणा देगा। अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम केवल शर्मा ने कराया। बालिका विद्यालय की प्रभारी प्रतिमा सिंह ने अतिथियों के प्रति कृतज्ञता की। उक्त अवसर पर विद्यालय की कोषाध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल समेत सभी भैया बहनों एवं आचार्य बंधुओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।




