गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

संचारी रोगों से छात्र छात्राओं को बचाव की दी गयी जानकारी

पयागपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रयागपुर अंतर्गत कौशलेंद्र विक्रम इंटर कॉलेज पयागपुर में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को प्राचार्य श्री प्रकाश पटेल व नोडल शिक्षक अरुण शर्मा की उपस्थिति में बीपीएम पयागपुर अनुपम शुक्ल द्वारा शासन के निर्देशों पर दिमागी बुखार अन्य वेक्टर जनित रोगों जल जनित रोगों तथा एक्यूट डायरियल डिजीज दस्त रोग से बचाव रोकथाम एवं उपचार के संबंध में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ जागरूकता एवं परिचर्चा रैली निकाल कर किया गया। सीएचसी पयागपुर अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि मच्छर के काटने से मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया दिमागी बुखार जैसी भयंकर बीमारियां हो जाती हैं। इनके संक्रमण से व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है। इन रोगों से बचाव के लिए घर के आसपास कूड़ा व गंदा पानी एकत्र न होने दें। घरों में जालीदार रोशनदान लगवाएं, हो सके तो मच्छरदानी लगाकर सोएं, फुल बाजू की शर्ट पहनें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!