हमारी लोकप्रियता बढ़ाते को देख विरोधी हमारे खिलाफ रच रहे प्रसंग शमशाद आलम

संत कबीर नगर। जहां एक तरफ साइबर अपराधों पर लगाम लगाया जा रहा है लोगों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ साइबर अपराधियों का हौसला बुलंद है। पूरा मामला जनपद गोरखपुर के चिल्मापुर थाना रामगढ़ ताल निवासी, एवं लोहिया वहिनी के राष्ट्रीय सचिव शमशाद आलम 23.06 2025 को काजीपुर मगहर अपने ससुराल मौजूद थे तभी एक मोबाइल नंबर 8625881926 से शमशाद आलम के नंबर पर 9389718188 पर व्हाट्सएप चौटिंग एवं वॉइस कॉल मैसेज किया गया बार-बार मना करने के बावजूद फिर भी उक्त नंबर से मैसेज आ रहा है शमशाद आलम ने बताया कि मेरी लोकप्रियता को बढ़ते हुए देखकर मेरे विरोधी मुझे बदनाम करने के लिए हथकंडा अपना रहे हैं मैं एक राजनीतिक व्यक्ति होने के साथ-साथ एक सामाजिक व्यक्ति भी हूं मेरे विरोधी मेरे छवि को धूमिल करना चाहते हैं उक्त नंबर से मुझे ₹500000 का डिमांड किया जा रहा है एवं पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बघौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत आटा कला के प्रधान एखलाक़ अहमद का आईडी कार्ड मेरे मोबाइल नंबर पर भेजा गया और इनसे बात कर लो पैसा इन्हीं को दे दो नहीं तो जान से तुम्हें मार दूंगा शमशाद आलम ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि उचित कार्यवाही करने की कृपा करें।



