गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान को लेकर स्वास्थ्य मेले का आयोजन

लोटन/सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के अन्तर्गत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन सदर विधायक श्यामधनी राही ने फीता काटकर किया। मेरा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना है। अब तक करीब पांच करोड़ से ज्यादा महिलाएं इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं और चार करोड़ से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है। विधायक ने एक बच्चे को खीर खिलाकर अन्यप्रासन कराया। सीएमओ डा. रजत चौरसिया ने कहा कि स्वास्थ्य मेला में आए मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने की कोशिश रहती है। मेला आयोजक व अधीक्षक डा.अमित चौधरी ने बताया कि मेले में 467 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर निरू शुल्क दवाएं दी गई। मेले में फिजिशियन डा. अफरोज, डा.मनीष कुमार,बाल रोग विशेषज्ञ डा. अशोक, स्त्री रोग के डा. समसुल, डा.धीरेन्द्र, डा.निसार अहमद, डा. फातिमा बेगम,आयुर्वेद के डा. रंजीता ठकुराई, होमियोपैथ के डा. अमृतलाल ने मरीजों की जांच कर सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन बीसीपीएम रमाकांत चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख आशीष सिंह, सीडीपीओ बलराम सिंह , श्री निवास चौरसिया,अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!