गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

लोटन ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख अशीष सिंहनें किया स्वामित्व कार्ड का वितरण

लोटन/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड लोटन ब्लाक सभागार में शनिवार को स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अशीष सिंह की अध्यक्षता में घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत शुक्रवार को ब्लाक कर्मचारी व सचिवों द्वारा गांवों में ग्रामीणों को घरौनी वितरण कराने के सम्बन्ध में बताया था । ब्लाक प्रमुख अशीष सिंह ने बताया कि घरौनी मिलने के बाद ग्रामीण अपने भूमि पर अधिकार के साथ बैंकिंग सुविधा का लाभ आसानी पूर्वक प्राप्त कर सकते है। ब्लाक में शनिवार को 32 ग्राम पंचायत के 361ग्रामीणो को स्वामित्व कार्ड दिया गया। ब्लॉक के अर्न्तगत कुल 54 ग्राम पंचायत है। जिसमे सभी ग्राम पंचायतो को स्वामित्व योजना के तहत बीते माह लेखपाल द्वारा ड्रोन से सर्वे करके ऑनलाइन घरौनी बनाया गया है। कुछ गांव की आबादी ग्राम समाज की जमीन होने के कारण घरौनी नहीं बनाया गया है। ब्लाक में सुबह दस बजे से गांव के राजस्व कर्मी,प्रधान,सचिव के मौजूदगी में ग्रामिणो को स्वामित्व कार्ड देने के साथ प्रधानमंत्री का लाईव प्रसारण भी लाभार्थियों को दिखाया गया। बीडीओ ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि स्वामित्व कार्ड मिलने से ग्रामीणों को अपने सम्पत्ति के रख रखाव का एक अधिकार मिल जायेगा।इसके अलावा तमाम सुविधा इस कार्ड के जरिए मिलेगा।सचिव/सहायक विकास अधिकारी(पंचायत)दिलीप पटेल,ग्राम विकास अधिकारी रविन्द्र कुमार जाटव,विनोद कुमार चौधरी, ईश्वर देव,मनोज कुमार, कुमार,अब्दुल हकीम ,रा.नि.अब्दुल क्यूम, क्षेत्रीय लेखपाल मनोजकुमार, अखिलेश यादव, सुबास चन्द्र एवं कई लेखपाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!