गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कोतवाली पुलिस ने नारी सुरक्षा, सशक्तिकरण पर छात्राओं को किया जागरूक

कपिलवस्तु। रविवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा के क्रम में महिलाओं एवं बच्चियों को उनकी सुरक्षा सहयोग की जानकारी दी गई। कोतवाली प्रभारी विपिन सिंह राठौर वा महिला आरक्षी अनुपम सिंह,ने बैतूल उलूम मदरसा कस्बा अलीगढवा में उपस्थित, बालिकाओं को मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090, 181, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112, 1098 ,108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई । इस दौरान आरक्षी राहुल यादव,महिला सिपाही अनुपम सिंह,उपेन्द्र प्रजापति सहित प्रधानाध्यापक वा छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!