खेल महाकुंभ के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर

बांसी। संविधान दिवस के अवसर पर जनता इंटर कॉलेज असिधवा चेतिया सिद्धार्थ नगर के प्रांगण में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक संजय त्यागी जी, विशिष्ट अतिथि एसपी अभिषेक महाजन,माननीय सांसद जगदम्बिका पाल की सुपुत्री पूजा पाल, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल जी रहे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रभान मौर्य खेल शिक्षक, मारुति नंदन श्रीवास्तव एआरपी ब्लॉक बॉसी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति पर दीपप्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। विद्यालय की बेटियों द्वारा मां सरस्वती की आराधना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।अमरेंद्र पाल जी ने सभी विद्यार्थियों को सांसद खेल महाकुंभ का टी-शर्ट दिया।इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने बच्चों को शुभाशीष दिया गया एवं यह कहा गया कि इस खेल महाकुंभ के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होता है,जो बच्चों को आगे ओलंपिक खेलों आदि में प्रतिभाग करने में सहायक होगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार रंजन ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने रिबन काट के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम 100 मी. दौड़ बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग खेल का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में मारुति नंदन श्रीवास्तव, प्रिंस शर्मा, अमरेंद्र पाल,बड़े बाबू इमरान,समस्त मीडिया बंधु, समस्त खेल शिक्षक, समस्त विद्यालय परिवार का अहम योगदान रहा।




