गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

उप जिलाधिकारी पयागपुर ने सहकारी समिति और धान क्रय केंद्रों का किया‌ औचक निरीक्षण

पयागपुर/ बहराइच। आज पयागपुर उप जिलाधिकारी अश्वनी पांडे ने विशेश्वरगंज स्थित धान क्रय केंद्र तथा सहकारी समिति और पुरैना स्थित धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के दौरान धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की स्थिति की जानकारी लिया और सहकारी समिति पर खाद की उपलब्धता के बारे में भी पूछा, वहीं पुरैना स्थित धान क्रय केंद्र बंद मिला जिसे चालू करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। सहकारी समिति पर खाद किसानों को उचित मूल्य पर देने का भी निर्देश दिया गया। एनपीके खाद सहकारी समिति पर उपलब्ध है, ऐसी जानकारी उप जिलाधिकारी पयागपुर ने दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!