उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
आंगनबाड़ी केन्द्र अरनी बन्द, बच्चों का पोषण और शिक्षा दोनों पर संकट

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड डुमरियागंज के ग्राम पंचायत अरनी का आंगनबाड़ी केन्द्र लम्बे समय से बन्द पड़ा है। ना बच्चों को पोषण मिल रहा है और ना ही शिक्षा। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन विभागीय जिम्मेदारों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं किया। गांव के छोटे-छोटे बच्चों को न तो समय से पोषाहार मिल रहा है और न ही शुरुआती शिक्षा। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं अब यह सवाल उठ रहा हैं कि आखिर सरकारी योजनाएं फाइलों में ही क्यों सिमट कर रह गई हैं? वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है कि बन्द केन्द्र को जल्द से जल्द शुरू किया जायें और जिम्मेदार कार्यकर्ता के खिलाफ जांच हो तथा बच्चों को समय से पोषाहार और सुविधाएं दी जायें। आपको बता दें कि उक्त मामला संवेदनशील है और शासन-प्रशासन की चुप्पी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।




