अनियंत्रित होकर ट्रक के घुस जाने से जालिम नगर पुलिस चौकी हुई क्षतिग्रस्त
दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच | गुरुवार की रात लगभग 12:30 बजे बहराइच जिले के लखीमपुर सीमा पर स्थित जालिम नगर पुलिस चौकी में अनियंत्रित होकर ट्रक के घुस जाने से फूस की चौकी टूट गई और ट्रक चालक और फॉलोअर को हल्की चोटें भी आई | पुलिसकर्मी भी बाल बाल बच गए | मिली जानकारी अनुसार बहराइच जिले के लखीमपुर सीमा पर स्थित जालिम नगर चौकी में गुरुवार की रात लगभग 12.30 बजे ट्रक घुस गया। इसके बाद ट्रक पलट गया ; जिसके चलते फूस से बनी चौकी टूट गयी। चालक और फॉलोवर को हल्की चोट आई हैं। हादसा उस समय हुआ जब लखीमपुर जिले की ओर से गुरुवार रात को ट्रक संख्या एचआर 55 एसी 0628 का चालक मुरादाबाद निवासी विक्की वाहन तेजी से चलाता हुआ बहराइच की ओर आ रहा था। तभी चालक अनियंत्रित होकर फूस के बने जालिम नगर चौकी में घुस गया। इसके बाद पलट गया। चौकी के पास खड़ी दो बाइक ट्रक के नीचे दब गई। दो बैरियर , सात प्लास्टिक की कुर्सी, मेस के बर्तन और बाइक टूट गई ; वहीं ट्रक के चालक और फॉलोवर को हल्की चोट आई। खलासी अंकुर के साथ पुलिस कर्मी भी बाल बाल बच गए। रात होने के चलते बड़ा हादसा टल गया। चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शायद नींद आने के चलते हादसा हुआ है ; लेकिन आवास और रात्रि गश्त में होने के चलते पुलिस कर्मी भी बच गए।





