गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशकुशीनगर

शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भीड़

कुशीनगर/कप्तागंज। क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है प् अपनी मन्नतों को मान कर सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालु माँ सम्मे स्थान का परिक्रमा कर रहे हैं प् ज्ञात हो ? कि विकास खंड कप्तानगंज के न्याय पंचायत पड़खोरी में स्थित माता सम्मे स्थान मन्दिर परिसर में ग्रामीणों सहित क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से जन कल्याण हेतु नवरात्रि के पावन पर्व पर बीते 29 मार्च शनिवार को भब्य कलश व शोभा यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ प् इस महायज्ञ में अन्य विद्धवानों संग आचार्य अभिषेक उपाध्याय द्वारा अपने वैदिक मंत्रों के बीच प्रमुख यजमान सपत्नी तूफानी निषाद एवं सपत्नी रामरुप सिंह के जरिए हवन व पूजन अर्चन को कराते हुए महायज्ञ को पूर्ण कराने का कार्य किया जा रहा है प् महायज्ञ में दिन में जहाँ टुनटुन उर्फ हलचल महराज द्वारा कथा के माध्यम से ज्ञान की गंगा बहाई जा रही है प् वहीं रात्रिकालीन समय में अयोध्या की मंडली द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है प् जिसे देख उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे हैं प् इस महायज्ञ की पूर्णाहुति 07 अप्रैल सोमवार को हवन व पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ संपन्न होना तय है प् आयोजक मंडल के रामसूचित दास, कृष्णमुरारी सिंह, प्रधान रविंद्र यादव, महेश प्रसाद, साहेबजादा सिंह, वशिष्ठ सिंह, दुर्गा सिंह, गोली सिंह, रामभवन शर्मा, गुड्डू कन्नौजिया, विवेक गौण, अखिलेश निषाद, कंचन निषाद, रुदल सिंह, मुन्ना सिंह, महेंद्र सिंह, बिरेंद्र निषाद,भरत सिंह, सहित आदि ग्रामीणों संग क्षेत्रीय लोग महायज्ञ को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!