गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात, युवक पर जानलेवा हमला; हालत नाजुक

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जनपद के पथरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसडीला मोदीनानकार में बीती रात चाकूबाजी की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। पुरानी रंजिश या विवाद के चलते एक युवक पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। घात लगाकर किया हमला प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसडीला मोदीनानकार निवासी अशफाक पर उसी के गांव के समीर अहमद अंसारी ने देर रात करीब 10.30 से 11.00 बजे के बीच जानलेवा हमला किया। परिजनों ने बताया कि आरोपी पहले अशफाक के घर पहुंचा और उसके बारे में पूछताछ कर वापस चला गया। इसके बाद, जब अशफाक बाहर निकला तो आरोपी ने पोखरे के पास घात लगाकर उस पर चाकू से कई वार किए। हालत अत्यंत गंभीर इस हमले में अशफाक बुरी तरह घायल हो गया। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि युवक के पेट की आंतें बाहर निकल आईं। आनन-फानन में परिजनों ने उसे बस्ती के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए कृष्णा मिशन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, घायल की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिसिया कार्रवाई जारी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है। परिजनों ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के टीम बना कर दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!