गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। जिले के धेंसा नानकार में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त 37 बर्षीय रामदास साहनी निवासी महादेव नानकार (जोगिया उदयपुर क्षेत्र) के रूप में हुई। परिवार इस मामले में हत्या की आशंका जता रहा है और पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाये हैं। मामला थाना क्षेत्र चिल्हियां के धेन्सा नानकार गांव का है। वहीं परिजनों के मुताबिक रामदास गुरुवार सुबह करीब 8 बजे घर से निकले थे। रात में वापस नहीं आये तो पत्नी मालती और भाई गोविन्द ने खोजबीन शुरू किया। शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे ग्रामीणों ने तालाब में एक शव देखा, जिसकी पहचान रामदास के रूप में की गई। घटनास्थल मृतक के घर से लगभग 3 किलोमीटर दूर है, जिससे परिजनों को शक है कि वह वहां स्वयं नहीं गया बल्कि किसी द्वारा ले जाया गया। परिजनों ने बताया कि मृतक जीन्स और शर्ट पहनकर घर से निकला था, लेकिन घटनास्थल से उसके कपड़े गायब मिले। केवल एक चप्पल तालाब के बाहर पाई गई। इसके अलावा नाक से खून निकलना भी चोट या संघर्ष की ओर संकेत करता है। परिजनों का कहना है कि यह सभी तथ्य हत्या की ओर इशारा करते हैं। भाई गोविन्द ने दावा किया कि गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे रामदास को धेन्सा नानकार चौराहे पर देखा गया था, जो तालाब के रास्ते में आता है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस चौराहे के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज या मोबाइल लोकेशन की जांच करने में कोई तत्परता नहीं दिखाई। जब थाना प्रभारी राजेश तिवारी से कपड़े गायब होने सम्बन्धी सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ष्सम्भव है मृतक घर से केवल चड्डी पहनकर निकला हो।ष् परिवार और स्थानीय लोगों ने इसे असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदाराना बयान करार दिया। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस इस घटना को सामान्य मौत दिखाने की कोशिश कर रही है, जबकि लूट, साजिश या हत्या सभी एंगल से जांच की जरूरत है। उनका कहना है कि केवल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार करने से सच नहीं मिलेगा। घटना के बाद मृतक के तीन बच्चे करिश्मा (10), अमित (8) और खमित (छोटा बेटा) बेसहारा हो गये हैं और परिवार पूरी तरह सदमे में है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!