उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर : सांसद कार्यकर्ताओं नें किया भव्य भण्डारे का आयोजन

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय के सिद्धार्थ टीवीएस एजेन्सी, नगर पालिका के बगल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया। आपको बता दें की कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जयेष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए भंडारा, पूजन-अर्चन, आरती कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, रिंकू पाल, मनोज चौबे, सरोज शुक्ला, नीतेश पाण्डेय, ऋषि सिंह सहित हजारों लोंग मौजूद रहें।




