गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा आम जन को बालश्रम/भिक्षावृत्ति अभियान के बारे में किया गया जागरुक

बलरामपुर। शासन द्वारा चलाए जा रहे बालश्रम/भिक्षावृत्ति अभियान व बचपन बचाओ आन्दोलन के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री (नोडल अधिकारी) ए0एच0टी0यू0 के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत राव थाना ।भ्ज्न् बलरामपुर के नेतृत्व में बाल तस्करी से आजादी 3.0 अभियान जन जागरूकता, बालश्रम,बालभिक्षावृत्ति, बाल विवाह,बचपन बचाओ आन्दोलन के अंतर्गत थाना जरवा अर्न्तगत ग्राम मझगवा, बालपुर में चौपाल लगाकर आम जन को जागरुक किया गया। इस दौरान आमजन, दुकानदारों एवं ढाबा, रेस्टोरेंट के मालिकों से भी संवाद कर बालश्रम/ भिक्षावृत्ति अभियान व बचपन बचाओ आन्दोलन के संबध में जागरूक किया गया। होटल, ढाबा, वर्कशॉप मालिकों को हिदायत दी गई कि बाल श्रम करना दंडनीय अपराध है।इस जागरुकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत राव थाना ए0एच0टी0, उप नि0 शनि कुमार निषाद ,हेड का0 रूपेश कुमार,का0 संजीत तिवारी, मा0आ0 ज्योति गुप्ता उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!