गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ग्राम पंचायत सिसवा बुजुर्ग सुविधाओं से महरूम, पंचायत भवन पर लटक रहे ताले

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के अधिकतर ग्राम पंचायत भवनों पर ताला लटक रहा है। सुविधाओं के आभाव में ग्रामवासी जन्म प्रमाण पत्र व मृत्यु प्रमाण पत्र सहित खसरा खतौनी, फैमली कार्ड, राशनकार्ड, आय जाति निवास, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा, विकलांग पेंशन आदि कार्य हेतु प्राइवेट जनसेवा केन्द्र व ब्लाक का चक्कर लगाने को मजबूर रहते हैं। आपको बता दें कि बीते सोमवार की दोपहर ग्राम पंचायत सिसवा बुजुर्ग के पंचायत भवन पर मीडिया टीम ने पहुंचकर देखा तो पंचायत भवन के सभी कमरों में ताले लटक रहे थे। वहीं आस-पास मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बताया कि यह पंचायत भवन कभी कभार ही खुलता है। और यहां पर कोई सुविधा उपलब्ध नही है। हम लोगों को मजबूरी में जनसेवा केन्द्र व ब्लाक पर जाकर काम करवाना पड़ता है। जबकि गांव की जनता को हर तरह की सुविधाओं के लिए लाखों रुपए खर्च कर बनाये गये पंचायत भवन हाथी का दांत बन कर रह गये हैं। आलम यह है कि पंचायत भवन पर हमेशा ताला लटकता रहता है। जबकि विगत कई माह से पंचायत सहायक की नियुक्ति कर हर माह वेतन भुगतान किया जा रहा है। फिर भी आम जनता को इससे कोई फायदा होता नही दिख रहा है। ग्रामीणों ने सम्बम्धित जिम्मेदार उच्चाधिकारियों से सुविधाएं मुहैया कराये जाने की मांग की है। उक्त सम्बन्ध में एडीओ पंचायत राम विलास राय के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया गया, लेकिन काल रिसीव नहीं होने के कारण कोई जानकारी नही मिल पाई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!