17 फरवरी से 15 परीक्षा केंद्रो पर होगा मदरसा शिक्षा बोर्डपरीक्षा-तन्मय पांडेय

सिद्धार्थनगर। मदरसा शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित हो गई है। 17 से 22 फरवरी तक परीक्षा होनी है। परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची फाइनल हो गई है। जिले में 15 केंद्र बनाए गए हैं। सीसी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। ऐसे में अनुमान है कि इस बार भी लगभग उतने ही परीक्षा केंद्र हो सकते हैं। वहीं, अल्पसंख्यक विभाग की ओर से परीक्षा के संबंध में अन्य तैयारी पूरी कर ली गई है। मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी में विभाग लगा था। बोर्ड की ओर से परीक्षा की तिथि घोषित की गई है। इसमें मुंशी (सेकेंडरी फारसी), मौलवी (सेकेंडरी अरबी) तथा आलिम (सीनियर सेकेंडरी अरबी/फारसी) परीक्षा वर्ष 2025 से संबंधित बोर्ड परीक्षाएं दिनांक 17 से शुरू 22 फरवरी तक होंगी। इसमें लगभग चार हजार बच्चे परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों की जांच करके रिपोर्ट भेजी गई है, जल्द ही परीक्षा केंद्र तय हो जाएगा। वायस रिकॉर्डिंग और सीसी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। जिले में परीक्षा के लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विभागीय तैयारी पूरी हो गई है। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय पांडेय ने बताया कि परीक्षा की तिथि घोषित हो चुकी है। परीक्षा सकुशल व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराई जाएगी।




