सदैव याद किया जायेगा राजीव गांधी का योगदान

बस्ती। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को 81 वे जन्मदिन पर सद्भावना दिवस के रूप में याद किया गया। कांग्रेस नेताओं ने वृद्धा आश्रम में फल वितरित किया। कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के संयोजन में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी अपने भाषणों में हमेशा 21वीं सदी में तरक्की की बात किया करते थे। राजीव गांधी का मानना था कि टेक्नोलॉजी के सहारे देश में बदलाव किया जा सकता है। उन्होने टेलीकॉम और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर्स में काफी काम करने के साथ ही पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ ही देश में कम्प्यूटर युग की शुरूआत करने का श्रेय राजीव गांधी को है। कांग्रेस नेता परमात्मा प्रसाद चक्रवर्ती, अनिल भारती, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, संदीप श्रीवास्तव आदि ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कठिन समय में राजीव जी ने देश की बागडोर संभाला और उदाहरण बनकर उभरे। उनके प्रधानमंत्रित्व काल में देश में चौतरफा विकास हुआ। वे सदैव याद किये जायेंगे। कहा कि राजीव जी देश के छठवें और सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। वे 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बन गए थे। उन्होने तकनीक के स्तर पर इसरो से लेकर आई.टी. और कम्प्यूटर के क्षेत्र में देश को दिशा देने के साथ ही ग्राम पंचायत व्यवस्था को मजबूती दिया। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। भारत रत्न राजीव गांधी के जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से साधू शरन आर्य, अलीम अख्तर, डा. दीपेन्द्र सिंह, गिरजेश पाल, सौकत अली नन्हू, शकुन्तला देवी, राम धीरज चौधरी, अवधेश सिंह, अमर बहादुर शुक्ल, शेर मोहम्मद, राहुल चौधरी, गुड्डू सोनकर, लालजीत पहलवान, रफीक खान, राम बचन भारती, सुधीर यादव, सोमनाथ संत, मो. शव्वीर, विनय तिवारी, रविन्द्र सिंह राजन, गंगा मिश्र, मो. अशरफ अली, सर्वेश शुक्ला, फिरोज खान, आनन्द निषाद, राजेश भारती, राम पूरन चौधरी, दिलीप श्रीवास्तव, मंजू पाण्डेय, दुर्गेश चौधरी, सद्दाम हुसेन, मारूफ अली, सुनील पाण्डेय, रामचन्द्र मिश्र, दुर्गा प्रसाद चौधरी, संजीव त्रिपाठी, मो. अकरम,लालजी शर्मा, ननकू प्रसाद, वली मोहम्मद, नसीम, मो. अहमद, नाटे आदि शामिल रहे।



