गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेश

बैठक में अधीक्षक ने एएनएम को दी कड़ी चेतावनी

आशा के कार्याे का भौतिक सत्यापन जरूरी रू डॉ शैलेंद्र मणि ओझा

भनवापुर । भनवापुर क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में अधीक्षक डॉक्टर शैलेन्द्र मणि ओझा की अगुवाई में आशा बहू , आशा संगिनी एवं एएनएम की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । एएनएम एवं संगिनी के द्वारा आशा बहू के कार्याे का भौतिक सत्यापन न किए जाने पर अधीक्षक ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्य में सुधार लाने की कड़ी चेतावनी दी और कहा कि आशा बहू की भौतिक कार्य के सत्यापन के बिना कार्यों में सुधार संभव नहीं है । डॉक्टर ओझा ने नवजात व बच्चों के देखभाल कार्यक्रम , संस्थागत प्रसव , योग्य दंपति का भ्रमण , टीकाकरण के एक दिन पूर्व बुलावा पर्ची का वितरण तथा आशा डायरी को पूर्ण करने के लिए आशा बहू को निर्देशित किया । बीओसी सुषमा द्विवेदी एवं बीसीपीएम मेराज अहमद ने आशा बहू को गर्भवती महिलाओं के शीघ्र पंजीकरण पर ध्यान देने की बात की तथा एचईओ राजीव त्रिपाठी ने निमोनिया के लक्षण और बचाव पर आशाओं को प्रशिक्षित किया । इस दौरान तारामती , रेशमा , बीना ,सीमा , निर्मल चौधरी आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!