गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

चोरोंनें किया भाजपा नेता के घर भी चोरी, बढ़नी में चोरों का तांडव

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के थाना क्षेत्र ढेबरुआ में चोरों के हौसले इतने बुलन्द हैं कि उन्होंने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाया, जिसमें एक भाजपा नेता का घर भी शामिल है। यह घटना ढेबरुआ थानाक्षेत्र के सेवरा गांव की है, जहां नेशनल हाईवे-730 पर स्थित घरों में सेंधमारी हुई। इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है और कानून-व्यवस्था पर गम्भीर सवाल खड़े कर दिये हैं। आपको बता दें कि चोरों ने दुर्गा प्रसाद पाठक, जितेन्द्र पाठक और भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर पाठक के घरों को निशाना बनाया। चोरों ने घरों के दरवाजे और खिड़कियां तोड़कर छत के रास्ते प्रवेश किया। दुर्गा प्रसाद पाठक के घर से लगभग 7 लाख रुपये के जेवरात, महंगी साड़ियां और 3000 रुपये नकद चोरी हुए। वहीं जितेन्द्र पाठक के घर से लगभग 3.5 लाख रुपये के जेवरात और 1.05 लाख रुपये नकद चुराये गयें। भाजपा नेता सिद्धार्थ शंकर पाठक के घर से 50 चांदी के सिक्के, 2 पायल, महंगी साड़ियां और 50,000 रुपये नकद सहित कुल लगभग 2 लाख रुपये की चोरी हुई। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में खासी नाराजगी है। लोग कह रहे हैं कि जब भाजपा की सरकार में भाजपा नेता का घर भी सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता का क्या होगा। यह घटना पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सीधे-सीधे सवाल उठाती है। क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बावजूद पुलिस ठोस कदम उठाने में नाकाम रही है, जिससे चोरों का मनोबल बढ़ा है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ जांच से कुछ नहीं होगा, बल्कि पुलिस को अपराधियों को तुरन्त पकड़कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस घटना ने अधिकारियों पर कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए दबाव बढ़ा दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!