गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़

गोरखपुर: ग्राम प्रधान पर सरकारी धन की अनियमितता का ग्रामीण और सदस्य लगा रहे आरोप

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोला/गोरखपुर। विकास खण्ड गगहा के ग्राम पंचायत पाण्डेयपार उर्फ डड़वा के राजस्व गांव लगुनही में हनुमान मंदिर पर एक खुली बैठक बुलाई गई। जिसमें ग्रामपंचायत के दो सदस्य छोड़ कर सभी सदस्य और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। लेकिन लाख बुलाने पर भी ग्राम प्रधान शिवनाथ नही आए।

ग्राम पंचायत में उपस्थित सदस्य और ग्रामीणों ने प्रधान पर सरकारी धन के अनियमितता का आरोप लगाया। जिसकी लिखित शिकायत जिलाधिकारी महोदय को करने का निर्णय लिया। ग्रामीण और सदस्यों का आरोप है कि प्रधान ग्राम, ग्राम सभा के कुछ मनबढ़ लोगों के साथ कि कठपुतली बना बैठा है। जो लोग सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस बैठक में प्रमुख रुप से पुर्व प्रधान कृष्णमुरारी ओझा, उमेश ओझा, प्रेमनरायण यादव, रामबृक्ष यादव, रामकृपाल यादव,दीपनरायण यादव, कन्हैयालाल जायसवाल, मुरलीधर ओझा, पुर्नवासी, इन्द्रजीत यादव सहीत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!