डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों का किया समीक्षा बैठक

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने पीएम श्री स्कूल फेज वन एवं फेज टू में गैप्स के पैरामीटर की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पीएम श्री स्कूलों में एमडीएम सेड, टाइलिंग, छत मरम्मत, बाउण्ड्री वॉल आदि का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण न होने पर सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी। कम नामांकन वाले विकास खण्ड में कैम्प लगाकर लोगों को जागरूक कर नामांकन बढ़ाने का निर्देश दिया। कैम्प लगाने वाले स्थलों को चिन्हित कर खण्ड शिक्षा अधिकारी सूची उपलब्ध कराये। कैम्प में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अवश्य जाये। समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी उपजिलाधिकारी से सम्पर्क कर जन्म प्रमाण-पत्र बनाये जाने हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करें। इसके अलावा मिड-डे मील टीन शेड, का कार्य पूर्ण कराये। अतिरिक्त कक्षा कक्ष एवं स्मार्ट क्लास हेतु सीएसआर मद से बजट प्राप्त करने हेतु पत्र लिखने का निर्देश दिया। जर्जर विद्यालय के ध्वस्तीकरण हेतु कार्यवाही 01 माह में पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।



