सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडीएम व एएसपी ने किया पैदल गश्त

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। रविवार को एडीएम गौरव श्रीवास्तव व एएसपी प्रशांत कुमार ने संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ शोहरतगढ़ कस्बे में पैदल गश्त किया। पैदल गस्त कर अधिकारियों ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर पंचायत कार्यालय से होते हुए गोलघर, भारत माता चौक, कृषक मंडल, रमजान गली, नीबी दोहनी से होते हुए मुख्य मार्ग तक पैदल गस्त किया। इस दौरान स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। नवागत क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी एवं नवागत प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। उक्त को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने कहा कि आगामी लक्ष्मी-गणेश पूजा व दीपावली पर्व को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पैदल गस्त किया जा रहा है, जिससे कि आगामी त्यौहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली तथा पुलिस गश्त को नियमित रूप से जारी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान नवागत सीओ मयंक द्विवेदी एवं नवागत प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के साथ क़स्बा प्रभारी संतोष कुमार, का. प्रभाकर यादव, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।




