उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी श्याम जायसवाल अपनी पत्नी संग माता दुर्गा जी के मण्डपों में लगायेंगे हाजिरी

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। नवरात्रि के प्रथम दिवस से दसवीं दिन तक विधानसभा शोहरतगढ़ क्षेत्र सहित नगर पंचायत शोहरतगढ़़ व नगर पंचायत बढ़नी में वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी श्याम जायसवाल अपनी पत्नी श्रीमती सावित्री जायसवाल संग माता दुर्गा जी के मण्डपों में हाजिरी लगायेंगे। इस दौरान विधानसभा शोहरतगढ़ के सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपके एवं आपके अपनों के जीवन में सदा प्रकाश, उन्नति, खुशहाली, समृद्धि रहें। उक्त आशय की जानकारी वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी श्याम जायसवाल ने दी है।




