गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

भाजपाइयों ने बिहार में प्रचंड जीत पर मनाया जश्न, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर (बहराइच)। शुक्रवार को बिहार में भाजपाएक तरफा जीत का भाजपाइयों ने विधायक सुभाष त्रिपाठी और विधान सभा संयोजक निशंक त्रिपाठी के नेतृत्व मनाते हुए पयागपुर बस स्टैंड चौराहे पर पटाखे दागे और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। बताते चलें कि शुक्रवार को बिहार चुनाव के लिए हो रही मतगणना दिन चढ़ने के साथ-हो साथ भाजपा के पक्ष में एक तरफ दिखाई देने लगी थी। यह देखकर भाजपाइयों के चेहरे खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। पयागपुर बस स्टैंड चौराहे पर जीत का जश्न मनाते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर एकतरफा समर्थन देकर बिहार को जंगल राज की ओर जाने से रोका है।इस हार से विपक्ष के हौसले पस्त हो चुके है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि आने वाले चुनावों में भी जनता भाजपा को ऐसे ही समर्थन देगी।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रमोद पांडेय,सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक प्रदीप तिवारी मंडल महा मंत्री अजय तिवारी आनंद शुक्ला मुकेश शर्मा राम गोपाल शुक्ला और अमर नाथ पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!