गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

कांग्रेस ने शुरू किया कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झण्डा लगाने का अभियान

बस्ती। कांग्रेस ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पार्टी कार्यकर्ताओं के घरो पर कांग्रेस पार्टी का झण्डा लगाने का अभियान शुरू किया। रुधौली विधानसभा क्षेत्र के मूड़ाड़ीहा भोपालपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता नवीन कन्नौजिया एव रतन पुरा चौराहे पर कार्यकर्ता उमेश उपाध्याय के घर पर कांग्रेस के फ्रंटल विभाग के कोआर्डिनेटर निर्मला पासवान के साथ अनेक कार्यकर्ताओं ने झंडा लगाया। कोआर्डिनेटर निर्मला पासवान ने कहा कि पार्टी से जुड़े लोग अपने-अपने घरों पर पार्टी का झण्डा अवश्य लगाये। इस झण्डे का ऐतिहासिक महत्व है। कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्येक पदाधिकारी स्वयं अपने घरों पर पार्टी का झण्डा अवश्य लगाये। यह कार्यक्रम इसी उद्देश्य से शुरू किया गया है जिससे लोग कांग्रेस परिवार और समर्थकों को जान सके। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झण्डा लगाये जाने के दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस के संदीप श्रीवास्तव वाहिद सिद्दीकी, नवीन कन्नौजिया, उमेश उपाध्याय, शकुन्तला देवी, विपिन, आलोक कुमार, राहुल चौधरी ‘बच्चन’, मसीउल्लाह खान, सद्दाम अहमद, फरहान खान, दीपक कुमार, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार के साथ अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!