माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज बना अखाड़ा नर्स व एएनएम में मारपीट

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के एक वार्ड में तैनात दो नर्स के बीच मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में दोनों ने सदर थाना में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में सोमवार को पीआईसीयू में तैनात नर्स और लेबर रूम में तैनात एएनएम भिड़ गई। दोनों में जमकर गाली-गलौज और हाथापाई हुई। किसी तरह से आसपास के स्वास्थ्य कर्मियों ने मामले को शांत करवाया। कोई आवास में पानी गिराने को लेकर विवाद बता रहा है तो कुछ लोग कार्य को लेकर बात कर रहे हैं। हालांकि, मारपीट की वजह की पुष्टि नहीं हो सकी है। दोनों कर्मियों की भिड़ंत चर्चा का विषय रहा। दोनों पक्ष ने इस मामले में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में शहर कोतवाल दुर्गा प्रसाद ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। जांच की जा रही है।




