उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
अखिल क्षत्रिय महासभा मनायेगी धुम-धाम से बसंत पंचमी

लोटन/सिद्धार्थनगर। सोमवार 3 फरवरी को बसंत पंचमी (सरस्वती पूजन) के अवसर पर महर्षि विश्वामित्र,महाराजा सुहेलदेव बैस,महाराजा भोज की जयंती भी है। अखिल क्षत्रिय महासभा जनपद एवं मंडल इकाई गोरखपुर के तत्वावधान में प्रांतीय कैंप कार्यालय गोरखपुर पर 10ः00 बजे माल्यार्पण कर मनाई जाएगी। ग्रुप में जुड़े हुए समस्त महानुभावों को सूचनार्थ प्रेषित है। माल्यार्पण के उपरांत अखिल क्षत्रिय महासभा जनपद इकाई महराजगंज( यूथ विंग) जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के पिताजी के स्मृतिद्वार का अनावरण कार्यक्रम में टीम 12ः00 बजे मिश्रौलिया, बृजमनगंज ,महराजगंज राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ उपस्थित रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीति कुमार सिंह जी द्वारा किया जायेगा।




