जिला पंचायत चुनाव में भाजपा के दावेदारों में अव्वल है अमरनाथ यादव

देवरिया। विधानसभा पथरदेवा के देसही देवरिया वार्ड नं 9 से जिला पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवार अपनी अपनी कर्मठता दिखा रहे हैं लेकिन अमरनाथ यादव की बात सबसे अलग है। उम्मीदवारी की होड़ में अमरनाथ यादव जो ग्रामसभा पड़ि़यापार विकास खंड देसही-देवरिया के निवासी है और आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का महामंत्री रहे चुके हैं, सबसे आगे हैं।भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की उपज, कोविड काल में भी पूरे क्षेत्र में सेवा कार्य करके सामाजिक छवि बनाने वाले अमरनाथ यादव, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही जी के करीबी भी माने जाते हैं। पिछली बार जिला पंचायत चुनाव में किसी विशेष कारण वश टिकट नहीं मिल पाया था लेकिन इस बार उन्हें भाजपा नेतृत्व पर पूरा विश्वास है कि इस बार भाजपा के पदाधिकारी उन्हें वार्ड नं 9 से उम्मीदवार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार हम तन और मन से तैयार हैं यदि भाजपा उम्मीदवार के रूप में टिकट मिला तो भाजपा की जीत सुनिश्चित है।




