गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ग्रामवासियों ने टूटी सड़क को बनवाने की किया मांग

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी के मुजहना से एनएच-730 को जोड़ने वाली लगभग 02 किमी सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इससे राहगीरों को चलने में काफी परेशानी हो रही है। उसको ठीक करने के लिए ग्रामवासियों कई बार शिकायत की और जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई, लेकिन इसे दुरुस्त नहीं कराया जा सका। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस सड़क को गड्ढा मुक्त करने के लिए गांव के सुरेन्द्र, सनाउल्लाह, प्रेमचन्द, गंगाराम ने जिला प्रशासन से मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!