उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
भरवलिया राम जानकी मंदिर पर शिवरात्रि मेला का हुआ आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
कपिलवस्तु।क्षेत्र के भरवलिया राम जानकी मंदिर पर नौ द्विसीय श्री बिष्णु महायज्ञ का समापन किया गया। हवन पूजन कर क्षेत्र में सुख,शांति बैभव की कामना किया गया। मंत्रोचारण से वातावरण भक्ति मय हो गया। यज्ञशाला शिव मंदिर में महिलाएं वा पुरुषों ने कतार बद्ध होकर जला अभिषेक किए। सुबह से लोगो का कतार लगा रहा।शिवरात्रि के दिन मेले का आयोजन हुआ। नौ दिन भक्ति मय रासलीला का आयोजन हुआ। मेले के दिन ड्रामा पार्टी ने लोगों का मनोरंजन कराया।क्षेत्र वासियों की भारी भीड़। मंदिर परिसर में पहुंच गई। सुरक्षा व्यवस्था में कोतवाली पुलिस लगी रही।कोतवाल संतोष तिवारी ने टीम के साथ परिसर का सुरक्षा जायजा लिया। चौकी प्रभारी अखिलेश तिवारी,एसआई वीरेंद्र यादव,सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।




