गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भाजप संविधान को बदलकर दलितों पिछड़ों का ही नहीं बल्कि बाबा साहब का अपमान कर रही है: काज़ी सुहेल अहमद

बांसी। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाह्न एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर शनिवार को मिठवल विकास खण्ड अन्तर्गत गौरा पचपेड़वा चौराहा पर कांग्रेस पार्टी द्वारा जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शाहिद प्रधान ने किया। चौपाल में मुख्य अतिथि के रुप में कांग्रेस पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद भी उपस्थित थे। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को बदल कर दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को संविधान द्वारा मिले तमाम अधिकारों को छीनने का कुत्सित प्रयास कर रही है लेकिन जब तक इस देश में कांग्रेस पार्टी का एक भी सांसद, विधायक या कार्यकर्ता जीवित रहेगा संविधान पर आंच नहीं आने पायेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार मूल भूत मुद्दों कि बात करना अपराध समझती है, इनका पूरी ऊर्जा समाज को बांटने / तोड़ने और एक दूसरे को आपस में लड़ाने में ही केवल लगती है। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्छित और स्वस्थ्य जीवन प्रदान करने के बजाय अशिक्छा व लोगों को अस्वस्थ्य रखने को लेकर हर तरह से तत्पर रहते हैं।युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शाहिद प्रधान एवं अभिलाष दूबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान में निहित मूल्यों की विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा के लोग बापू और संविधान दोनों का सम्मान नहीं करते हैं । भाजपा मनुस्मृति को संविधान और गोडसे को अपना आदर्श मानती है। जनता को भाजपा का षड्यंत्र विफल करना होगा। इस अवसर पर रियाज़ मनिहार, जुगानी, सगीर अहमद, भगवान दास, लोहे काका, अकबर अली, वलीऊल्लाह हाशमी, कल्लू, जीत बहादुर, रोहित गौतम, रिंकू चौरसिया, गोपाल पांडेय, इसराइल, सम्मुल, सोनू कुमार, अजमत अली सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!