उत्तर प्रदेशबहराइच
बेटे के लापता हो जाने से पारिवारिक जनों की होली रह गई फीकी

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच । बेटे के लापता होने पर परिवारजन गांव, क्षेत्र एवं रिश्तेदारों में काफी तालाश किया ; लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मिली जानकारी अनुसार बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र के देवरायपुर प्रधानपुरवा निवासी रामगोपाल ने तहरीर में बताया कि 13 मार्च को रात्रि दस बजे हमारा 11 वर्षीय बेटा मोनू जो कुछ लड़कों के साथ होली पाटने गया था फिर दोबारा वहां से वापस नहीं आया। जब इसकी जानकारी परिवार को हुई तो अफरातफरी मच गई। गांव, क्षेत्र एवं रिश्तेदारों में जानकारी किया तो वहां भी कोई जानकारी नहीं हुई। हरदी थाने पर बच्चें के न मिलने की गुमशुदगी दर्ज कराई है। लापता मोनू की वजह से परिवारजन समेत गांव में होली की पर्व भी फीकी रह गई।



