गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

बर्डपुर : कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी


दैनिक बुद्ध का संदेश
कर्सर…………….भारतीय जनता पार्टी बर्ड पुर मंडला कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई
कर्सर……………बूथ एवं डाटा प्रबंधन व अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर आयोजित हुई बैठक
बर्डपुर,सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी बर्डपुर मंडल की एक आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

जिसके मुख्य वक्ता जिला महामंत्री भाजपा विजय कांत चतुर्वेदी रहे कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन, डाटा प्रबंधन सहित आगामी संगठनात्मक अभियान को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए उनके क्रियान्वयन हेतु पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं वंदे मातरम के साथ शुरू हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए विजय कांत चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं बल से आज दुनिया में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में विद्वान है। जिसका प्रमुख श्रेय सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन के जो भी कार्यक्रम एवं अभियान निर्धारित हुए हैं सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लेकर बूथ प्रबंधन एवं डाटा प्रबंधन का सुचारू रूप से डाटा तैयार करें। उन्होंने कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करते हुए देश की एकता और अखंडता को स्थापित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा की कार्यकर्ताओं एवं जनता के आशीर्वाद से 2017 एवं 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भाजपा की सरकार बनी है जो निरंतर प्रदेश गुंडाराज, भ्रष्टाचार को समाप्त कर रही है। तो वहीं महिलाओं के सुरक्षित व सशक्त बनाने को लेकर भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। एवं बैठक में सोशल मीडिया जिला संयोजक शिवम शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को डाटा प्रबंधन के बारे में बताया। बैठक में मंडल के बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, मंडल पदाधिकारी तथा वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय, मंडल प्रभारी सिद्धार्थ पाठक, सबलू साहनी, सुरेंद्र यादव, विवेक गोस्वामी, संतोष उपाध्याय, अंब्रिश जयसवाल, चंद्र प्रकाश धर दिवेदी, बृजेश सिंह, अविनाश शुक्ला, फूलचंद्र जयसवाल, राजेंद्र विश्वकर्मा, लक्ष्मण चौधरी, हरिशंकर तिवारी, पवन पाठक, मोहन चौधरी, रामबिलास मौर्य, रमेश यादव, विजय चौरसिया, सतीश जयसवाल, जेपी मौर्य, राम अचल चौधरी, बेचन कुमार, रामशंकर, विंदेश्वरी चौधरी, सर्वजीत, मंगलेश शुक्ला, राजकमल जयसवाल, राम उजागिर जयसवाल, सुनील यादव, सुनील जयसवाल,रुद्र नारायण चौधरी,घनश्याम चौधरी, विजय मोदनवाल, संजय मिश्रा, प्रमिला दुबे, अनीता शर्मा, सुशीला, चंद्रावती, राजकुमार चौधरी, वंश बहादुर चौधरी, हेमंत जयसवाल, अमित कुमार, गिरजेश कुमार, रामकेवाल गुप्ता, परशुराम साहनी, राजू यादव, दिनेश साहनी, मोतीलाल, गोरख वर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button