गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

गदामार कला में लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। डा. सर्वेश कुमार शुक्ला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, सबलापुर बहराइच द्वारा ग्राम पंचायत भवन गदामार कला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। इस शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, जांच एवं दवाओं का लाभ उठाया। चेयरमैन डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से यह शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है और भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 119 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निश्शुल्क दवाएं दी गई। इस दौरान डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव (डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट),डॉ. संदीप वर्मा,डॉ. इरफान कुरैशी,डॉ. निधि पोरवाल,फार्मासिस्ट राबिया खातून,गुरु प्रसाद,लैब असिस्टेंट अंकित शुक्ला,महेंद्र शुक्ला, अरुण यादव एवं अन्य सहयोगी चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों की जांच कर आयुर्वेदिक उपचार एवं आवश्यक परामर्श दिया गया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की। यह शिविर क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं सराहनीय पहल सिद्ध हुआ। इस मौके पर पूर्व प्रधान राम लखन, कृष्णा यादव,जुमना यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!