रोजगार महाकुम्भ में 50 हजार युवाओं को मिलेंगी नौकरियां

सिद्धार्थनगर। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में 26, 27 एवं 28 अगस्त 2025 रोजगार महाकुम्भ/कैंपस प्लेसमेन्ट का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार महाकुम्भ में 50 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे। इसमें देश-विदेश की कम्पनियों प्रतिभागी अभ्यार्थियों को चयनित करने हेतु आयेगी। इन विभिन्न कम्पनियों द्वारा इन्टरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, बीटेक, पैरामेडिकल कोर्सेस आदि में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन उनके बायोडाटा व साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा। साथ ही इसमें श्रमिक वर्ग, कुशल कामगार, अकुशल कामगार भी प्रतिभागी कर सकते हैं। इस रोजगार महाकुम्भ में संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जापान और जर्मनी जैसे देशों में रोजगार के पन्द्रह हजार से अधिक अवसर मिलेंगे। वहीं आइटी, विनिर्माण, सेवा और उभरते उद्योगों में 35 हजार से अधिक घरेलू नौकरियां दी जायेंगी। नियोक्ता, उद्योग जगत के नेता और नौकरी चाहने वाले एक मंच पर आयेंगे। ए0आई0 प्रशिक्षण मण्डप और रोजगार एवं कौशल प्रदर्शनी रोजगार महाकुम्भ के मुख्य आकर्षण होंगे। यहां डिजिटल स्किल्स और ए0आई0 आधारित नौकरी को तैयारी पर फोकस रहेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा स्टाल पर स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी मिलेगी और राज्य के स्टार्टअप अपने नवाचार प्रस्तुत करेंगे। इच्छुक जाबसीकर उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के पोर्टल तवरहंतेंदहंउ.नच.हवअ.पद पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं व अपना जॉब सीकर के रूप में पंजीयन कर उक्त रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु आवेदन कर सकते हैं। इस कार्य हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।




