गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर हुआ संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

पकड़ी बाजार/सिद्धार्थनगर। विधानसभा शोहरतगढ़ के पकड़ी मण्डल में मंडल अध्यक्ष भाई अरविंद चौधरी जी की अध्यक्षता में डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन आदर्श बाल विद्या मंदिर विद्यालय पकड़ी बाजार के प्रांगण में किया गया। वहीं संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा शिवनाथ चौधरी रहें और कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अरविन्द चौधरी रहे। संगोष्ठी कार्यक्रम की शुरुआत डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करके किया। संगोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवनाथ चौधरी ने अपने सम्बोधन में मुखर्जी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से कार्यकर्ताओं के बीच विचार व्यक्त किये। वहीं संगोष्ठी कार्यक्रम का संचालन सुनील गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिवनाथ चौधरी ने एक पेड़ भी लगायें।इस संगोष्ठी कार्यक्रम में मण्डल के गौरी शंकर पाण्डेय, प्रवीण कुमार उपाध्याय, ज्ञानदास गौतम, राहुल दूबे, रामलाल, अशरफी, राजेन्द्र लाला, रामधनी, मनीराम मौर्या, ओम प्रकाश मिश्रा, अवधराम विश्वकर्मा, अर्जुन, कन्हैया, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!