गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

हाड़ कपाती कड़ाके की ठण्ड में थानाध्यक्ष ने अलाव पर ग्रामीणों से की चर्चा

कठेला/सिद्धार्थनगर। हाड़ कपाती कड़ाके की ठण्ड को देखते हुए थाना क्षेत्र कठेला समयमाता के निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कठेला समयमाता अभय सिंह के क्षेत्र में जलते हुए अलाव को देखकर वहां ग्रामीणों पर चर्चा किया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने तापमान गिरने, ठण्ड बढ़ने सहित लोग कपकपाते लोगों को देखते हुए कहा कि शासन प्रशासन द्वारा क्षेत्र में अलाव जल रहा है। उन्होंने कहा कि इतना ठण्डा है कि राजनीति भी जम गई है और कडा़के की ठण्ड ने लोगों को बेबस कर दिया है। क्षेत्र के बच्चे, बुजुर्ग, मरीज, राहगीर सहित आम जनमानस ठिठुर रहे है। ठण्डी ने दिसम्बर के दूसरे ही सप्ताह में अपना तेवर दिखा दिया है। कडा़के की ठण्ड से आम जनमानस ठिठुर रहा है। इसलिए शासन प्रशासन ने भयंकर ठण्ड को देखते हुए हर जगह अलाव की व्यवस्था किया गया है। इस दौरान बसन्तु, ओम प्रकाश सिंह, निरंकार सिंह, अनिल कुमार, कमलेश सिंह, जितेन्द्र यादव, तैय्यब भाई, जग्गू आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!