लेखपाल ओमकार नाथ पाण्डेय के ऊपर लगा पैसा माँगने का आरोप,जाँच करेगी समिति

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थ नगर। गुरूवार को योगेश कुमार पाण्डेय निवासी चुरिहारी, पोस्ट-महुलानी थाना-उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया गया कि लेखपाल द्वारा आय प्रमाण की रिपोर्ट लगाये के लिए 5000/ रूपये की मांग की गयीं रूपये न देने के कारण आवेदन संख्या-251840010219489 पर 360000/ का वार्षिक आय रिपोर्ट लगा दिया गया है। जबकि पूर्व हल्का लेखपाल द्वारा 3 वर्ष पूर्व आवेदन संख्या-191840010018522 के प्रमाण पत्र संख्या- 542191004836 पर 42000/ रूपये वार्षिक आय की रिपोर्ट लगायी गयी है। प्रार्थना पत्र को सज्जन में लेते हुए जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर ने कहा कि उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में आप के विरूद्ध उ०प्र० सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के नियम-4 (1) के अन्तर्गत विभागीय कार्यवाही संस्थित कर नायब तहसीलदार उसका को जांच अधिकारी नामित करते हुए निर्देशित किया जाता है। अपचारी कर्मचारी के विरूद्ध आरोप पत्र निर्गत करते हुए अपनी जांच आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।उक्त आशय की जानकारी उपजिलाधिकारी नौगढ़ द्वारा दिया गया है।




