उत्तर प्रदेशबलरामपुर
बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

बलरामपुर। गैड़ास बुजुर्ग थाने की पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं। आरोपी ग्राम महुवा बाजार निवासी विजय कसौंधन को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि पटाखा निर्माण की सामग्री जब्त कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक अवैध पटाखों के निर्माण में संलिप्त नौ लोगों पर कार्रवाई की गई है। बड़ी मात्रा में पटाखों की सामग्री बरामद करके नष्ट कराई जा चुकी है। उतरौला कोतवाली में दो, रेहरा बाजार में एक व नगर कोतवाली में दो बार अवैध पटाखों की सामग्री पकड़ी गई है। एसपी ने बताया कि अवैध तरीके से पटाखों के निर्माण की सामग्री कहां से लाई जा रही है। इसका भी पता लगाया जा रहा है। जल्द ही ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।




