गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

सीएमओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर इमलिया का किया निरीक्षण

बलरामपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर इमलिया बलरामपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी स्वाति गुप्ता के कार्य और दायित्वों की समीक्षा की तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। सीएमओ ने आरोग्य मंदिर की साफ-सफाई व्यवस्था पर नाराज़गी जताई और तत्काल सुधार लाने के आदेश दिए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी स्वाति गुप्ता और एएनएम वंदना चौधरी को स्वच्छता बनाए रखने और मरीजों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत संचालित आरोग्य मंदिर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं, ऐसे में यहां की व्यवस्था बेहतर और पारदर्शी होनी चाहिए ताकि प्रत्येक मरीज को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, डीएमओ राजेश पाण्डेय और आशा कुमुद कुमारी भी उपस्थित रहे। सीएमओ ने टीमवर्क और संवेदनशील व्यवहार पर जोर देते हुए कहा कि “आयुष्मान आरोग्य मंदिर आमजन की पहली स्वास्थ्य यूनिट है, इसकी सेवाओं को हर हाल में उच्च स्तर पर ले जाना हमारा कर्तव्य है।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!